बहराइच में कड़ाके की ठंड: धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठिठुरन, लोग अलाव तापने को मजबूर – Siraula(Motipur) News

7
Advertisement

बहराइच जिले में शनिवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया। सुबह से शाम तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिससे दिनभर ठिठुरन बनी रही। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर 11 से 12 बजे तक ठंड में कमी आएगी, लेकिन धूप न निकलने के कारण तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। हल्की हवा चलने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह से शाम तक लोग लकड़ियां जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। नकहरा, अब्बोपुर और हुजूरपुर जैसे क्षेत्रों में भी भारी ठंड दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी पड़ा है। ठंड के कारण पशुओं का भी बुरा हाल है।
Advertisement