प्रधान जी के दावे-वादे: रिसिया ब्लॉक की दिहवा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Risia(Bahraich) News

9
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के रिसिया ब्लॉक की दिहवा पंचायत के प्रधान प्रधान गुलाम मोहम्मद डिहवा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं गुलाम मोहम्मद प्रधान, ग्राम पंचायत डिहवा, विकास खंड रिसिया, जिला बहराइच। हमारे ग्राम पंचायत में दैनिक भास्कर के जो पत्रकार हैं, वह आए हुए हैं। कुछ विकास के बारे में चर्चा की जा रही है। तो हमारे गांव में बेहतरीन विकास हुई है। जो भी हमारा कार्यकाल रहा, बेहतरीन चला है। इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली निर्माण, यह सारी चीजें जो जरूरत की चीजें थीं, वह पूरी की गईं। जनता को जहाँ-जहाँ ज़रूरतें पड़ीं, हम खड़े हुए नज़र आए और उनके सहयोग में, विकास में भी और सहयोग में, दोनों चीज़ों में हम सफल रहे। अगली बार अगर जनता मौका देती है समाज सेवा करने का, तो इंशाल्लाह ज़रूर समाज सेवा किया जाएगा। और हम तहे दिल से अपने पत्रकार बंधु का धन्यवाद और शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने इस लायक समझा और हमारे तक आए, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
यहां भी पढ़े:  ललिया में सरयू नहर का पानी खेतों में घुसा:तराई क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गेहूं, मसूर, सरसों की फसलें जलमग्न
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement