43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बजहा और पुलिस चौकी बजहा की संयुक्त गश्ती दल ने भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 6 बोरी यूरिया और एक साइकिल जब्त की। यह कार्रवाई 16 दिसंबर को सिद्धार्थनगर जिले में हुई। सीमा चौकी बजहा और पुलिस चौकी बजहा की संयुक्त गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 552/1 के पास तैनात थी। गश्ती दल ने कुछ व्यक्तियों को साइकिल और सिर पर बोरियां लेकर नेपाल की ओर जाते देखा। पुलिस को देखते ही वे साइकिल और सामान छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भागने लगे। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कुल 6 बोरी यूरिया और एक साइकिल बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुंजन (33 वर्ष) पुत्र शंकर, निवासी रामनगर, थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। जब्त की गई यूरिया खाद और साइकिल के साथ आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना कपिलवस्तु को सौंप दिया गया है। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। बल द्वारा नियमित रूप से अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्यजीव उत्पादों को जब्त किया जा रहा है, और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया तस्करी करते एक गिरफ्तार:SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 बोरी यूरिया जब्त की