श्रावस्ती के इकौना-पयागपुर मार्ग पर सड़क हादसा:बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती

8
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना इकौना-पयागपुर मार्ग पर सरयू नहर के पास हुई, जहां उसकी बाइक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर डिंगर निवासी राजू (30 वर्ष) पुत्र राम बहादुर पयागपुर की ओर से बाइक से इकौना की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह सरयू नहर के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement