बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर-रेहराबजार मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। सागर हीरो एजेंसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लानगर पहुंचाया। घायलों की पहचान विजय कुमार (28 वर्ष), पुत्र राम आधार, निवासी जिगना, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर और ओम चौहान (25 वर्ष), पुत्र शैभव, निवासी जनपद बस्ती के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ओम चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बस्ती रेफर कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बलरामपुर में सादुल्लानगर-रेहराबजार मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत:दो गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच