पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर बुधवार रात बरगदवा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गश्त का नेतृत्व नवागत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने किया। पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
पुलिस ने गश्त के दौरान लोगों को किया जागरूक: महराजगंज में बढ़ते ठंड को देखते हुए पुलिस अलर्ट, लोगों को बताए सुरक्षा के उपाय – Bakuldiha(Nichlaul) News