गरीब कल्याण संस्था ने सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने मंदिर के महंत बाबा राममिलन विश्वकर्मा सहित कई बुजुर्गों और माताओं को कंबल भेंट किए। यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़, थाना कठेला समयमाता के अंतर्गत स्थित सुप्रसिद्ध कठेला समयमाता मंदिर में संपन्न हुआ। गरीब कल्याण संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना है। गरीब कल्याण संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘सेवा ही धर्म है’। उन्होंने बताया कि संस्था के सभी पदाधिकारी लगातार मानव सेवा के प्रति समर्पित रहते हैं। इस अवसर पर शिवम यादव, फूलचंद प्रजापति, मंजू देवी और मनीष यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
गरीब कल्याण संस्था ने बांटे कंबल:कठेला समय माता मंदिर में साधु-महात्माओं का सम्मान