खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती: सोनौली में सीओ के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान – Nautanwa(Nautanwa) News

10
Advertisement

महराजगंज जिले के सोनौली कस्बे में खुले में शराब पीने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर शाम कड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई नौतनवा के क्षेत्राधिकारी (CO) अंकुर गौतम के नेतृत्व में सोनौली पुलिस द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान, शराब के ठेकों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीते पाए गए दो लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि खुले में शराब पीने वालों और शराब पिलाने वाली दुकानों के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव, महिला उप निरीक्षक प्रिया तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Advertisement