सीडीओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा की:बनकटी में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत 150 पंचायतों से ली जानकारी

5
Advertisement

बनकटी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा की। उन्होंने जनपद की 150 ग्राम पंचायतों के सचिवों और प्रधानों से ब्लॉकवार जानकारी ली। इस दौरान ‘स्वच्छता से समृद्धि अभियान’ के तहत ग्राम पंचायतों में उपलब्ध ई-रिक्शा, माइक और सफाईकर्मी किट की स्थिति पर चर्चा हुई। सीडीओ ने कूड़ा कलेक्शन में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बनकटी विकास खंड की 10 चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव भी इस कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने खरवनिया ग्राम पंचायत की सचिव स्तुति पाण्डेय से कूड़ा कलेक्शन को लेकर विशेष रूप से पूछताछ की। पूछे जाने पर सचिव स्तुति पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाले शीशी, बोतल और प्लास्टिक कचरे को स्वयं बेचने के लिए इकट्ठा करते हैं, जिससे कूड़ा कलेक्शन अपेक्षाकृत कम हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जागरूकता के बावजूद अधिकांश लोग गीला और सूखा कचरा एक साथ दे देते हैं, जिससे सफाईकर्मियों को छंटनी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

यहां भी पढ़े:  मिहिपुरवा में समाधान दिवस पर 16 शिकायतें आईं: एक का मौके पर निस्तारण; एसडीएम ने सुनीं समस्याएं - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement