रामनगर में कांग्रेस की बैठक: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पर हुई चर्चा – Thuthibari(Nichlaul) News

8
Advertisement

ठूठीबारी के निचलौल विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मनौवर शाह के आवास पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ कार्यक्रम के तहत हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे पार्टी द्वारा लाया गया था। उन्होंने बताया कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत इस बैठक का उद्देश्य लोगों के काम करने के संवैधानिक अधिकार को सुरक्षित करना है। इस अवसर पर मनरेगा से संबंधित पेम्फलेट भी वितरित किए गए। बैठक में कपिल देव शुक्ला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, हल्ला बोल के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्र देव द्विवेदी, प्रमोद पाण्डेय, शम्स तबरेज, जावेद, अनवर अली सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Advertisement