नंदनगर अचानकपुर में नाली न होने से आवागमन बाधित:ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर निर्माण की मांग की

6
Advertisement

बलरामपुर के नन्दनगर अचानकपुर गांव में नाली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात हो या सामान्य दिन, रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। हालांकि, अब तक न तो पानी की निकासी का कोई रास्ता बनाया गया और न ही नाली का निर्माण कराया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है। इस स्थिति से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने गांव में नाली निर्माण कराने और रास्ते से जमा पानी हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस दौरान विपुल सिंह, मो. सुल्तान, मो. हसन, अशफाक, ताहिद, अरबाज, शहबाज, अफजल सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Advertisement