सिद्धार्थनगर पुलिस ने शनिवार को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम खैरहनिया में एक चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, साइबर अपराध और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाया जा रहा है। चौपाल में कुल 42 महिलाओं और 8 बालिकाओं ने भाग लिया। उन्हें दहेज उत्पीड़न, तीन नए कानूनों और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सुमंगला कन्या योजना, वृद्धा पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, विधवा पेंशन योजना, तथा शहरी व ग्रामीण आवासीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना ढेबरुआ की मिशन शक्ति टीम से उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, महिला कांस्टेबल मीरा रानी और महिला कांस्टेबल श्रद्धा त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर पुलिस ने चौपाल लगाकर किया जागरूक:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व कानूनों की जानकारी दी