तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बघेलखंड में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। राजस्व टीम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की। उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने के बाद राहत एवं सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त राशन और खाद्य सामग्री प्रदान की गई है, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों को तुरंत पूरा किया जा सके। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। संबंधित टीम पात्रता के आधार पर सर्वेक्षण कर विवरण संकलित कर रही है। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को शीघ्र आवासीय सुविधा और सहायता उपलब्ध कराना है।
अग्निकांड पीड़ितों को तत्काल राहत, राशन उपलब्ध:गैंसड़ी में पीएम आवास योजना के तहत सर्वे भी शुरू