ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बहराइच ग्लेडिएटर्स और बहराइच योद्धा के बीच खेला गया। इस मैच में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह और डिवाइन पब्लिक स्कूल के मालिक जॉय रायतानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। टॉस जीतकर बहराइच योद्धा के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बहराइच ग्लेडिएटर्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 22 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 115 रन बना सकी। अमन पांडे ने 34 और आर्यन क्षितिज ने 35 रनों का योगदान दिया। बहराइच योद्धा के सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच योद्धा के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत की। अमन पासवान ने शानदार नाबाद 57 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम ने 18 ओवर में 120 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। बहराइच ग्लेडिएटर्स की ओर से अनुज ठाकुर ने दो और वैभव सूरज ने एक विकेट लिया। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अमन पासवान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि अनुज ठाकुर को ‘इमर्जिंग प्लेयर’ का पुरस्कार मिला। मैच में आतिफ खान और अकील अहमद ने अंपायरिंग की, जबकि यश चौरसिया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। आदिल जमीर ने आंखों देखा हाल सुनाया और आशुतोष कैराती ने मैच का सीधा प्रसारण किया। इस अवसर पर सुनील राय, इफ्तिखार अली, रामानंद सिंह, देवाशीष राय, आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह, तुषार सोनी, सारिक, उत्कर्ष सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
बहराइच योद्धा ने सेमीफाइनल में ग्लेडिएटर्स को हराया: फाइनल में पहुंची टीम, अमन पासवान को ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला – Bahraich News