मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान:दुबौलिया बाजार के चांदपुर घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़

9

मौनी अमावस्या के अवसर पर दुबौलिया बाजार के चांदपुर घाट पर स्थित सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त स्नान-ध्यान के लिए घाट पर पहुंचे। इस वर्ष मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जा रही है। अमावस्या तिथि का शुभारंभ 18 जनवरी की रात 12 बजकर 03 मिनट पर हुआ, जबकि इसका समापन 19 जनवरी की रात 1 बजकर 21 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उदयातिथि को प्रमुखता दी जाती है, जिसके चलते यह पर्व आज ही मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भक्तों ने सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Advertisement