श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज गांव में बंदरों ने शनिवार दोपहर बच्चों पर हमला कर दिया। गांव के एक बाग में खेल रहे बच्चों के झुंड पर बंदरों ने हमला किया, जिससे वे डरकर भागने पर मजबूर हो गए। हमले का शिकार हुए बच्चों यूसुफ, आकिल, अरहान और ज़मन ने बताया कि वे दोपहर में बाग में खेल रहे थे। तभी अचानक बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार, नासिरगंज गांव में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। पहले ये बंदर केवल किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, लेकिन अब ये ग्रामीणों और विशेषकर बच्चों के लिए भी खतरा बन गए हैं। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। अरहान के पिता पप्पू हुसैन, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया, “पहले तो बंदर हमारी फसलों को ही नष्ट कर रहे थे, लेकिन अब ये हमारे बच्चों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं।”
श्रावस्ती के नासिरगंज में बच्चों पर बंदरों का हमला:बाग में खेल रहे बच्चों को खदेड़ा, ग्रामीणों में दहशत
Advertisement










































