बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। रानीपुर थाना क्षेत्र के सदियाबाद गांव निवासी अमितेश अपने भतीजे रुद्र के साथ देर रात जिला मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली इलाके में कटी चौराहे के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में अमितेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रुद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
बहराइच में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चाचा की मौत: भतीजे की हालत गंभीर, देर रात घर लौट रहे थे दोनों – Bahraich News