खेसरहा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर प्रीतम प्रजापति लापता हो गया है। वह 15 जनवरी को दोपहर करीब 11 बजे अपने घर भथौरा से मंदिर जाने की बात कहकर साइकिल से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने 16 जनवरी को खेसरहा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों तथा संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है। लापता किशोर प्रीतम प्रजापति की उम्र लगभग 15 वर्ष है। उसका रंग गोरा और कद करीब 5 फीट है। लापता होने के समय उसने नीले रंग की जैकेट, मेहंदी रंग का लोअर, गले में लॉकेट और काले-सफेद रंग के जूते पहने हुए था। पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को प्रीतम प्रजापति के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो तत्काल नजदीकी थाने या मोबाइल नंबर 7355262107 पर सूचित करें।
खेसरहा से 15 वर्षीय किशोर लापता:मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस तलाश में जुटी