पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार को 30 हजार दिलाए:श्रावस्ती में UPI फ्रॉड से ठगी गई रकम वापस कराई

7
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने साइबर ठगी के एक पीड़ित को 30,000 रुपए वापस दिलाए हैं। मल्हीपुर थाना स्थित साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से ठगी गई यह धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई। इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। जानकारी के अनुसार थाना गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती निवासी इशरार अहमद पुत्र छंगा के बैंक खाते से अज्ञात फ्रॉडस्टर ने यूपीआई के जरिए 30,000 रुपए की ठगी कर ली थी। पीड़ित इशरार अहमद ने 05 जनवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33101260003556 थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, साइबर सेल थाना मल्हीपुर ने तत्काल जांच और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। इसमें थाना मल्हीपुर के थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा, उपनिरीक्षक अनिष गोंड, कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल चन्दन मौर्य सहित साइबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही कर धनराशि वापस कराई जा सके।

यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे:श्रीदत्तगंज ब्लॉक की चमरूपपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत
Advertisement