तुलसीपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत रविवार को तुलसीपुर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने उपस्थित रहकर प्रकाशित मतदाता सूचियों को पढ़कर सुनाया। शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम, आयु और पते जैसे विवरणों का सत्यापन किया। बीएलओ ने मौके पर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम हटाने और स्थानांतरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण/नाम जोड़ने हेतु) के महत्व पर जोर दिया गया। पात्र युवक-युवतियों को जागरूक किया गया, ताकि वे नागरिक जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें। इसके अतिरिक्त, फॉर्म-7 (आपत्ति/विलोपन) और फॉर्म-8 (शुद्धिकरण एवं स्थानांतरण) से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। निर्वाचन प्रशासन ने जनपद के समस्त जनसामान्य, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची के वाचन में सहभागिता करें। मतदाता अपने आवेदन संबंधित मतदान स्थल, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। देवीपाटन क्षेत्र में आयोजित शिविर के दौरान बीएलओ अरविंद सोनी मौजूद रहे। वहीं, तुलसीपुर के सिटी मोंटेसरी स्कूल में नगर पंचायत के बुद्धि सागर मिश्रा के नेतृत्व में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मतदाताओं को फॉर्म और प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, बीएलओ ने सूची पढ़ी:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में फॉर्म-6 पर जोर