बहराइच जिले के बिछिया-मिहिपुरवा क्षेत्र से 27 अगुआ महिला किसानों का एक दल अध्ययन भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के लिए राजस्थान रवाना हुआ है। यह दल वाग्धारा संस्था के कार्यक्षेत्र में जाकर सच्ची खेती, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, पंचायती राज व्यवस्था तथा बाल अधिकार से जुड़ी सफल प्रक्रियाओं का अध्ययन करेगा। इस अध्ययन दल में फ़क़ीरपूरी, विशुनापुर, कारीकोट, चहलवा, बाजपुर बनकटी और बरखरिया पंचायतों से कुल 27 प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें 74 आजीविका अधिकार संगठन द्वारा गठित विभिन्न क्लस्टरों की अगुआ महिला किसान एवं समुदाय समन्वयक (कृषि मित्र) प्रमुख हैं। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सच्चा स्वराज, प्राकृतिक व जैविक खेती, तथा बेहतर बाल अधिकार के क्षेत्र में प्रभावी मॉडल को समझना है। इन मॉडलों को अपने क्षेत्र में लागू कर स्थानीय शासन व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। इस महिला किसान दल का नेतृत्व सरिता, माधुरी, राजकुमारी, गुडिया देवी, कुसुमा, सीता और मंजू कर रही हैं। पूरे अध्ययन भ्रमण का समन्वय डेवलपमेंटल एसोसिएशन फॉर ह्युमन एडवांसमेंट (DEHAT) संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सपोजर विजिट का लक्ष्य पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करना, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और बाल अधिकारों के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश शासन के प्रयासों को जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण रूप से लागू करना है।
महिला किसान नेताओं का दल राजस्थान रवाना: बिछिया-मिहिपुरवा क्षेत्र से अध्ययन भ्रमण के लिए भेजा गया – Mihinpurwa Motipur News