श्रावस्ती जिले के जमुनहा में रविवार को कड़ाके की ठंड के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल हरदतनगर ग्रंट में हुए इस कार्यक्रम में विधायक राम फेरन पांडेय ने गरीब, असहाय, दिव्यांग और बुजर्गों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। इस अवसर पर विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि भीषण ठंड जैसी कठिन परिस्थितियों में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे राहत कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।


































