विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत बलरामपुर जनपद में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के बाद 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के सभी 1805 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया गया। अभियान की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने विधानसभा बलरामपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 88, 89, 90, 91 (प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर) तथा 92, 93, 94, 95 (भगवती आदर्श इंटर कॉलेज) में चल रहे मतदाता सूची वाचन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीएलओ से जानकारी ली और नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, उम्र, पता व अन्य विवरण अवश्य जांच लें। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं। विशेष अभियान में उन युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है लेकिन अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं। ऐसे सभी पात्र नागरिकों से फॉर्म-06 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-07 और संशोधन के लिए फॉर्म-08 बूथों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, साथ ही बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने में पूरा सहयोग भी दिया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोहराया कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इसे त्रुटिरहित बनाना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कराकर एक मजबूत और निष्पक्ष लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
1805 बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन शुरू:डीएम ने किया निरीक्षण, प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए