प्रधान जी के दावे-वादे:उसका बाज़ार ब्लॉक की मदनपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

10
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाज़ार ब्लॉक की मदनपुर पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं राजेंद्र कुमार ग्राम पंचायत मदनपुर का प्रधान हूँ। मैंने अपने विगत साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में पंचायत भवन का रिपेयरिंग, दर्जनों इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियां, आरआरसी सेंटर, तमाम सड़कों का निर्माण करवाया हूँ। क्योंकि पंचायत का फंड सीमित है, ऐसे में कुछ जरूरी कार्य शेष हैं। यदि जनता ने पुनः अवसर दिया तो निश्चित ही पूरा करूँगा। खबरों की तह तक पहुंचकर सच प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर को आभार व्यक्त करता हूँ।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement