महराजगंज के फरेंदा–आनंदनगर मिनी स्टेडियम में रविवार को बार और बेंच के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। दस ओवर के इस मुकाबले में बार की टीम ने बेंच की टीम को 44 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बार की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए। विपिन यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। बेंच की ओर से आसिफ नवाज खान और अंकित कुमार सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंच की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई। बार की ओर से सचिन त्रिपाठी और सतीश दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि नवज्योति को दो विकेट मिले। बार टीम के कप्तान आकाश श्रीवास्तव थे, जबकि बेंच टीम की कप्तानी आसिफ नवाज खान ने की। विपिन यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह और मंत्री अजित मणि रहे। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का उद्देश्य बार और बेंच के बीच आपसी सद्भाव को मजबूत करना था। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में वकील, न्यायिक अधिकारी और स्थानीय दर्शक मौजूद रहे।
बार ने बेंच को 44 रन से हराया: फरेंदा-आनंदनगर स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच – Pharenda News