बगुलहवा ग्रांट में मिशन शक्ति अभियान:महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जन चौपाल आयोजित

3
Advertisement

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बगुलहवा ग्रांट गांव में 18 जनवरी 2025 को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के पोस्टर भी चस्पा किए गए। यह आयोजन सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में हुआ। शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 और “नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” के तहत यह चौपाल लगाई गई। चौपाल में पुरुषों, महिलाओं, बालकों और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहों, बाजारों और कोचिंग संस्थानों को असामाजिक तत्वों, शोहदों और मनचलों से मुक्त कराने पर जोर दिया गया। राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन और टिप्पणियों जैसी घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए गए। उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमेन पावर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर), 102 (गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस), 108 (एम्बुलेंस), 101 (अग्निशमन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) शामिल थे। “नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” के तहत शून्य एफआईआर (Zero FIR), ई-एफआईआर (E-FIR), समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। नए अपराधों, प्रौद्योगिकी और फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्रावधानों तथा पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
यहां भी पढ़े:  थरौली ग्राम पंचायत में पानी टंकी बेकार:लाखों खर्च के बाद भी दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Advertisement