एयर-गन से फायरिंग का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी: महराजगंज में सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया – Bakuldiha(Nichlaul) News

5
Advertisement

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग का वीडियो अपलोड करना भारी पड़ा। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक का रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। पढिए विस्तार से… जानकारी के अनुसार टोला सड़कहवा निवासी विशाल ने एयर गन से फायरिंग करते हुए एक वीडियो बनाया था। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो में खुलेआम हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते युवक की हरकतें क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई थीं। वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्सन मामले की जानकारी मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच की। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी विशाल को शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी से करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की हथियारनुमा वस्तु के प्रदर्शन या फायरिंग से संबंधित वीडियो पोस्ट करने से बचें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement