ओवरलोड गन्ना कंटेनर पलटा:श्रावस्ती में हाजी बाबा के पास ड्राइवर घायल

11
Advertisement

श्रावस्ती जिले में गन्ना लदा कंटेनर पलट गया। यह घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा हाजी बाबा कांटे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर हुई। हादसे में कंटेनर चालक को मामूली चोटें आई हैं। कंटेनर बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रहा था। हाजी बाबा मोड़ पर दाहिनी ओर मुड़ते समय यह अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर में गन्ना ओवरलोड था, जिसके कारण चालक वाहन को संभाल नहीं पाया। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही नवीन मॉडर्न पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क से पलटे हुए कंटेनर और गन्ने को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी:मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर बस का स्टेयरिंग फेल, यात्रियों में अफरा-तफरी
Advertisement