बस्ती में पुण्यतिथि मनाई गई:स्कूल में सुंदरकांड पाठ, गरीबों को कंबल बांटे गए

4
Advertisement

बस्ती के विक्रमजोत हर्रैया विकास क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत शंकरपुर के एसएचटी पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम एसएचटी पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा 18 जनवरी, रविवार को आयोजित किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। इसके साथ ही शंकरपुर ग्राम सभा और आसपास के गांवों के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर एसएचटी पब्लिक स्कूल परिवार के सदस्यों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें बस्ती से डॉ. पंकज सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से डॉ. आर.के. सिंह, बस्ती के जीएसटी कमिश्नर उपेंद्र यादव, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, सुमित सिंह, पतिराम यादव और अरविंद सिंह शामिल थे।

यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की लौही पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Shivpur(Bahraich) News
Advertisement