रामनगर चौराहे पर दो बाइक की टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, एक बाइक सवार फरार

5
Advertisement

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर चौराहे पर रविवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक का पैर टूट गया है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों की पहचान कोरियाडीह निवासी प्रमोद कुमार (30 वर्ष) पुत्र उदयराज और आशीष कुमार (28 वर्ष) पुत्र बसंत लाल के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दूसरी बाइक का सवार घटना स्थल से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार सड़क किनारे पड़े रहे। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पीएचसी सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया। पीएचसी पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया।

Advertisement