एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया:बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

5
Advertisement

शोहरतगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बूथ दिवस पर बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को आमंत्रित किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की जानकारी दी और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरवाए। बीएलओ ने इन फॉर्मों की फीडिंग निर्धारित ऐप पर भी की। एसडीएम मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़ स्थित बूथ संख्या 267, 268, 269 और 270 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ अमित कुमार चौधरी, राकेश, सुषमा और सकीना से फॉर्म 6 भरने की प्रगति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने फॉर्म के साथ लिए जाने वाले दस्तावेजों की भी जांच की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम में कोई त्रुटि है, वे भी आवेदन करें। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मतदाता से आधार कार्ड लिया जाए। किसी भी दिक्कत की स्थिति में तहसील के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर से सहयोग लेने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, एसडीएम ने बूथ संख्या 260 नकथर पहुंचकर बीएलओ केशव यादव से भी कार्य की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। शाम को वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर के ऑपरेटर सीपी सिंह और मुख्तार अहमद ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों से एकत्रित किए गए फॉर्म 6, 7 और 8 की प्रगति रिपोर्ट ली।
यहां भी पढ़े:  पांच फरार अभियुक्तों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित:भवानीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, वांछितों की तलाश तेज
Advertisement