परतावल में बिना अनुमति आयोजित एक फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट पर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। परतावल चौराहे के पास स्थित बंधन मैरिज हॉल में चल रहे इस आयोजन पर छापा मारकर मैरिज हॉल को सील कर दिया गया और दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई श्यामदेउरवा पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि एक मैरिज हाउस में सैकड़ों की संख्या में युवा जमा हैं। इसके बाद नायाब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह और थाना प्रभारी श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल होने पहुंचे थे। आयोजकों ने प्रति टीम 399 रुपये की एंट्री फीस तय की थी। बिना किसी वैध अनुमति के इस तरह के बड़े आयोजन की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना अनुमति आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह, एसआई अंकित चौरासिया, अखिलेश यादव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
परतावल में अवैध फ्री फायर टूर्नामेंट पर छापा: प्रशासन ने मैरिज हॉल सील किया, दो आयोजक हिरासत में – Partawal(Maharajganj) News