मौनी अमावस्या के अवसर पर बहराइच जनपद के प्राचीन बूढ़ेश्वरनाथ शिव मंदिर, रामपुर धोबिया में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। स्नान-दान के इस पर्व पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खैरीघाट पुलिस मंदिर परिसर में तैनात रही। क्षेत्राधिकारी महसी ने थानाध्यक्ष खैरीघाट आनंद सिंह और उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा के साथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मौनी अमावस्या पर बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर में हजारों ने किया जलाभिषेक: महसी सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, पुलिस बल तैनात रहा – Majha Dariyaburd(Nanpara) News