12 घंटे में 16 वांटेड गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा

6
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 12 घंटे के भीतर 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ विभिन्न अदालतों, जैसे JM, CJM, ACJM, ASJ/FTC, SPL POCSO, और SC/ST न्यायालयों द्वारा वारंट जारी किए गए थे। ये वारंटी मारपीट, चोरी, SC/ST एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, NDPS एक्ट और DP एक्ट जैसे विभिन्न अपराधों में वांछित थे। थाना को0भिनगा से 3, मल्हीपुर से 4, हरदत्तनगर गिरंट से 2, इकौना से 5 और नवीन मॉडर्न से 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement