तांत्रिक के हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार:दुबौलिया पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया

5
Advertisement

दुबौलिया और कलवारी पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर तांत्रिक रामजीत उर्फ घरभरन सोखा हत्याकांड के वांछित आरोपी अरुण कुमार पुत्र राम बुझारत को गिरफ्तार किया है। उसे 18 जनवरी 2026 को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया। बस्ती के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में टीम ने अरुण कुमार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के भट्ट पुरवा से गिरफ्तार किया। उसे मु0अ0सं0 233/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह हत्याकांड 26 दिसंबर 2025 को दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहरी टोला खून्नी में हुआ था। 58 वर्षीय तांत्रिक रामजीत उर्फ घरभरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि लवकुश उर्फ लालचंद ने तांत्रिक रामजीत की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले में सजरे आलम, विवेक उर्फ प्रद्युमन चौधरी और अरुण कुमार शामिल थे। लवकुश, सजरे आलम और विवेक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अरुण कुमार को 18 जनवरी 2026 को देर रात 1:30 बजे ग्राम पायकपुर क्षेत्र के रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

Advertisement