श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में रविवार को श्री खाटू श्याम जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन कलश यात्रा और जलाधिवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कलश यात्रा गिलौला बाजार से शुरू होकर सीता द्वार मंदिर तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने सीता सरोवर से जल भरकर कलश यात्रा के साथ गिलौला लौटकर जलाधिवास की विधि पूरी की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कलश यात्रा मार्ग को भगवा ध्वज, फूल-मालाओं और धार्मिक झंडों से सजाया गया था। भक्तों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक गोलू सोनी, दीपक सोनी, काका पटवा, गोलू गुप्ता, विशाल पटवा, बाबू सोनी, दीपक जायसवाल, आनंद पटवा, सौरभ पटवा, शिवम पटवा, पंकज पटवा और अमित सोनी सहित कई श्याम प्रेमी यात्रा में मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, दुग्धाधिवास, शयनाधिवास और 23 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा व हवन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
































