कोठीभार थाने की मिशन शक्ति और साइबर टीम ने बुधवार को सिसवा नगरपालिका के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर पंपलेट भी वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को 1090, 1076, 181, 112, 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इस अभियान में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी और महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सिसवा में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित: बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व योजनाओं पर किया जागरूक – Siswa(Maharajganj) News