Advertisement
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती की मां ने श्यामदेउरवां पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया गया। आरोपी युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के रुधौली भावचक टोला मंगलपुर का निवासी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।




































