Advertisement
महराजगंज नगर के चिउरहां स्थित सर्व धर्म सेवा आश्रम में बुधवार को 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। विश्व कल्याण और वैश्विक शांति के उद्देश्य से आयोजित इस 21वें भव्य यज्ञ के अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर मेन तिराहा, से होते हुए और जिला उद्योग चौराहा का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरवाया। भाजपा नेता व नगर अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी के आकाश श्रीवास्तव ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में मिलजुल कर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर यजमान सहित सभासद राणा पटेल , आकाश,विनोद , टुनटुन, विशाल, पिंटू, अमित, टोनू, राजन, शैलेश, गोलू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। चिउरहां के सभासद राणा पटेल, आंबेडकर नगर के सभासद दीपक कुमार, श्याम सुंदर और शेषमणि गुप्ता भी मौजूद थे।








































