प्रधान जी के दावे-वादे: परतावल ब्लॉक की गोधवल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Partawal(Maharajganj) News

0
1

दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक की गोधवल पंचायत के प्रधान सुधाकर कन्नौजिया प्रधान प्रतिनिधि मोहनापुर से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम सुधाकर कुमार कन्नौजिया है। मैं ग्राम मोहनापुर का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मैंने इस पाँच साल के कार्यकाल में ब्लॉक स्तर पर बहुत से कार्य किए हैं, और यदि आगामी चुनाव में मुझे पुनः अवसर मिलता है, तो मैं इससे भी बेहतर कार्य करूँगा। मैंने अपने ग्राम सभा में सचिवालय बनवाया है, आंगनवाड़ी बनवाई है, सड़क निर्माण के अनेक कार्य तथा कोटे से संबंधित अन्य कार्य भी समूहों के माध्यम से कराए हैं। हमारे राशन विक्रेता द्वारा भी उत्तम सेवाएँ प्रदान की जाती हैं, कोई समस्या या परेशानी नहीं है। और आने वाले समय में, यदि मैं पुनः चुनाव जीतता हूँ, तो इससे भी बेहतर कार्य करूँगा।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2