महराजगंज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात प्रभारी द्वारा अब तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर अब सख्ती बरती जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अत्याधुनिक स्पीड रडार का उपयोग किया जा रहा है। इस रडार की मदद से निर्धारित गति से अधिक तेज चलने वाले वाहनों की पहचान कर चालान किए जा रहे हैं। यह अभियान बुधवार को महराजगंज-गोरखपुर हाइवे 730 पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया में धर्म कांटा के पास चलाया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने स्पीड रडार का उपयोग करते हुए निर्धारित मानक से तेज गति से चल रहे सात वाहनों का चालान किया। यह रडार वाहन की गति और अन्य पूरी जानकारी को तुरंत कैद कर लेता है। यातायात प्रभारी ने बताया कि पहले तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल होता था, क्योंकि उन्हें रोकने से दुर्घटना का डर रहता था। अब स्पीड रडार की मदद से मानक से अधिक गति से चलने वाले वाहनों पर आसानी से कार्रवाई की जा सकेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि बाइक की सामान्य गति कस्बा में 30 एवं हाइवे पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी और सदस्यों द्वारा स्पीड रडार के अलावा ब्रीथ एनालाइजर और डेसीबल मीटर जैसे अन्य यातायात उपकरणों का भी उपयोग किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हॉर्न का उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान कुल 32 चालान किए गए। इस चेकिंग अभियान में यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र विश्वकर्मा, संतोष कुमार, कांस्टेबल प्रमोद यादव, संतोष प्रजापति और होमगार्ड रामनयन शामिल रहे।
ट्रैफिक पुलिस के पास अब स्पीड रडार:श्यामदेउरवा में तेज रफ्तार वाहनों पर कटे चालान