महराजगंज में हिंदू नववर्ष पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली: चैत्र रामनवमी के साथ विक्रम संवत-2083 का शुभारंभ – Maharajganj News

0
2

महराजगंज के परतावल में चैत्र रामनवमी की पूर्व संध्या पर हिंदू नव वर्ष के स्वागत में एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली आजाद नगर स्थित उनके आवास से शुरू हुई। रैली आजाद नगर से निकलकर पोस्ट ऑफिस, परतावल बाजार, बभनौली, परतावल चौराहा, छातिराम, हॉस्पिटल रोड, नौरंगा टोला, परतावल कस्बा और तिवारी टोला होते हुए पुनः काशीनाथ सिंह के आवास पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय श्री राम’, ‘हर हर महादेव’ और ‘हिंदू नववर्ष मंगलमय हो’ जैसे नारों के साथ नगरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। परतावल चौराहे पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए काशीनाथ सिंह ने बताया कि 19 मार्च को चैत्र रामनवमी के साथ विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो रहा है, जो हिंदू नव वर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी दिन भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में विजय जायसवाल, राजन वर्मा, बलराम गुप्ता, रवि राणा, संदीप रंजन, रमेश मोदनवाल, गंगाधर पांडेय, मुकुल शर्मा, संजय जायसवाल, जगदीश तिवारी, टुनटुन चौधरी, सोहन चौधरी, आदर्श ओसीयर यादव, शनि साहनी, शीत जायसवाल, विनय सिंह, प्रमोद चौधरी, राहुल और सूरज शर्मा सहित सैकड़ों हिंदू युवा वाहिनी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन 2