सिसवा नगरपालिका के एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सिंह गैस एजेंसी ने गैस की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। यह सुविधा गैस वितरण में आ रही दिक्कतों के बाद प्रारंभ की गई है। पिछले सप्ताह तक सबया स्थित एजेंसी के गोदाम पर सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो रही थी। लंबी कतारों के कारण ग्राहकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कुछ ग्राहकों ने गैस वितरण में अनियमितता के आरोप भी लगाए थे। हालांकि, एजेंसी का कहना था कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही गैस उपलब्ध कराई जा रही थी। इन आरोपों का खंडन करते हुए, पिछले सप्ताह एजेंसी के प्रोपराइटर कमलेश सिंह ने बताया था कि सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने वाले किसी भी ग्राहक को गोदाम से खाली हाथ नहीं लौटाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से गोदाम पर भीड़ कम करने की अपील की थी, ताकि जल्द से जल्द होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की जा सके। इसी क्रम में, सोमवार से एजेंसी द्वारा गैस वितरण में होम डिलीवरी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। प्रोपराइटर कमलेश सिंह ने जानकारी दी कि गैस बुक करने के 72 घंटे के भीतर ग्राहकों को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
सिसवा में गैस की होम डिलीवरी शुरू: संचालक बोले- 72 घंटे के भीतर ग्राहकों को गैस उपलब्ध कराई जा रही – Siswa(Maharajganj) News