सिंदुरिया के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 16 मार्च शाम करीब 8 बजे की है। पीड़ित भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि धरमपुर निवासी कन्हैया कनौजिया (पुत्र गोवारी) उसकी करीब 17 वर्षीय बहन मधुमणि वर्मा को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार, किशोरी घर से जाते समय अपनी मां के कुछ जेवरात और नगद रुपए भी साथ ले गई है। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया: चौक थाने में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी – Mohanpur(Nichlaul) News