भाजपा कार्यालय पर मनोनीत सभासदों का स्वागत: महराजगंज में जिलाध्यक्ष ने नवीन दायित्वों के लिए बधाई दी – Maharajganj News

0
4

महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद महाराजगंज के नव-मनोनीत सभासदों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय ने मनोनीत सभासदों मुरली लाल निगम, अभय जायसवाल और जगदीश निषाद का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से नगरपालिका के विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मनोनीत सभासद जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्णगोपाल जायसवाल ,भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम दुबे, जिला मंत्री गौतम तिवारी, रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने मनोनीत सभासदों के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन 2