वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की उपस्थिति में सिसवा बाजार स्टेशन के कांटावाला अरुण कुमार पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें संरक्षा-सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान बुधवार को मंडल के भारतेन्दु सभागार कक्ष में आयोजित एक समारोह में दिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह ने अरुण कुमार पटेल को एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अरुण कुमार पटेल को यह सम्मान गाड़ी संचालन में उनकी निष्ठा और समर्पण के लिए मिला है। वह हमेशा समय पर और पूर्ण वर्दी में अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे। उन्होंने बिना किसी विलंब के स्टेशन पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की और गाड़ी परिचालन के दौरान सभी संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया। उनके विशिष्ट कार्यों में सिसवा बाजार में मशीन/टावर वैगन के शंटिंग कार्य को बिना किसी अतिरिक्त विलंब के कुशलतापूर्वक संपादित करना शामिल है। इस कार्य से न केवल मानव शक्ति की बचत हुई, बल्कि गाड़ियों के विलंबन में भी कमी आई। औचक निरीक्षण के दौरान भी उन्हें हमेशा सजग और सतर्क पाया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार पटेल ने यह समस्त कार्य बिना किसी शिकायत के और पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया, जो उनकी व्यावसायिकता को दर्शाता है।
सिसवा स्टेशन के अरुण पटेल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड: संरक्षा और सुरक्षा में योगदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित – Siswa(Maharajganj) News