बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार स्थित डिपार्टमेंटल चौराहे के पास बुधवार को घने कोहरे के कारण दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस (संख्या यूपी 32 एफजी 0651) के ईएमटी निरंजन कुमार और पायलट सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विजयपुर ग्रंट निवासी राजकुमार चौहान (पुत्र धनीराम चौहान) और संगमपुरवा (थाना रेहरा बाजार) निवासी संतराम (पुत्र जगदम्बा प्रसाद) का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में तैनात डॉ. रहमान ने घायलों का इलाज किया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, समय पर मिले उपचार और एम्बुलेंस कर्मचारियों की तत्परता के कारण अब मरीजों की स्थिति में सुधार है। घायलों के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
बलरामपुर घने कोहरे से दो बाइक सवार घायल:एम्बुलेंस ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा