बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव में जमीनी विवाद को लेकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में सुरेश यादव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी पद्मावती भी घायल हुई हैं। पीड़ित सुरेश यादव ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी देशराज, मेवाराम और उनके भांजे व साढ़ू सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। पीड़िता पद्मावती ने बताया कि विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन दीवार बना रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर बांका, गड़ासा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सुरेश यादव के सिर में गंभीर चोटें और पद्मावती के हाथ में अधिक चोट होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी दी कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जमीनी विवाद में पति-पत्नी पर हमला: धारदार हथियार से घायल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Shivpur(Bahraich) News