सोनौली बॉर्डर पर तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल:वाहन की आड़ में सीमा पार करा रहे तस्कर, क्षेत्राधिकारी ने बताया पकडे जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

11
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर तस्कर अब महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। कड़ी चौकसी के बावजूद, ये महिलाएं तस्करी का सामान लेकर भारत और नेपाल के बीच आवाजाही कर रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये महिलाएं सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आड़ लेती हैं। वे वाहनों के पीछे छिपकर या उनके बीच से दौड़कर सीमा पार करती हैं। इस तरीके से सड़क पर अचानक दौड़ लगाने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे सोनौली नो-मेंस-लैंड से पहले कई महिलाएं एकत्रित देखी गईं। वे तस्करों द्वारा दिए गए सामान को नेपाल पहुंचाने के लिए नेपाल जाने वाले वाहनों का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही कोई ट्रक आगे बढ़ता है, महिलाएं उसके बीच से दौड़कर नेपाल की ओर निकल जाती हैं। नेपाल से भारत आने वाले वाहनों के साथ भी यही तरीका अपनाया जाता है। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि ऐसी महिलाओं की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर निगरानी को और सख्त किया जा रहा है ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में पुलिस ने किया पैदल गश्त: संवेदनशील इलाकों में भ्रमण, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी - Bakuldiha(Nichlaul) News
Advertisement