राज्य महिला आयोग सदस्य बलरामपुर पहुंचीं:पूर्व सभासद राम प्यारे कश्यप के निवास पर हुआ स्वागत

5
Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी बलरामपुर पहुंचीं। उनका आगमन पूर्व सभासद राम प्यारे कश्यप के बलुहा, पुरानी बाजार स्थित निजी निवास पर हुआ। इस अवसर पर पूर्व सभासद-पिछड़ा वर्ग बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्यारे कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व सभासद विमला कश्यप और अमिता कश्यप ने भी अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने निषाद पार्टी के विचारों को साझा किया। उन्होंने कश्यप समाज और पिछड़ा वर्ग के लोगों को जागरूक, संगठित और शिक्षित होने का आह्वान किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को ध्यान से सुना और तालियों के साथ ‘जय निषाद राज’ का उद्घोष कर उनके वक्तव्य का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आंधी निषाद, लवकुश निषाद सहित निषाद पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त अमित कश्यप, अभय कश्यप, राज कश्यप, बालक कश्यप, शिवकुमार कश्यप, रामसुख कश्यप, लालू कश्यप, संतोषी कश्यप, संदीप चौरसिया, रामेश्वर चौरसिया, संदेश, मन्ना सैनी, सुशीला सैनी, रेखा सैनी और कई अन्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
Advertisement